मंदिरों की दानपेटी चोरी करने वाली गैंग गिरफ्तार

  • Share on :

500 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस पहुंची आरोपियों तक
पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। थाना छत्रीपुरा पुलिस ने मंदिरों की दानपेटी चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा थाना छत्रीपुरा और रावजी बाजार क्षेत्र के मंदिरों को निशाना बनाया गया था।
पुलिस के अनुसार 17 मई 2026 को मंदिर में दानपेटी चोरी की घटना सामने आने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने करीब 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने 18-19 मई की दरमियानी रात रावजी बाजार क्षेत्र के हनुमान मंदिर में चोरी करना भी स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 29 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव सहित पुलिस टीम और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper