ग्राम तुमेन में सम्पन्न हुई गौ सेवा परिषद की बैठक, गौ सेवा करने का लिया संकल्प

  • Share on :

 ब्यूरो गोलू यादव की रिपोर्ट 
ग्राम तुमेन में बालाजी मंदिर पर राष्ट्रीय गौ सेवा परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के गौसेवक, समाजसेवी एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य गौ संरक्षण, संवर्धन एवं सेवा गतिविधियों को सशक्त बनाना रहा।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने गौमाताओं के लिए चारा, पानी, उपचार एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया। साथ ही गौशालाओं की नियमित देखरेख, बीमार पशुओं के उपचार और गौ तस्करी रोकने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से गौ सेवा को जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा नियमित सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। परिषद ने आगामी दिनों में सेवा अभियानों को तेज करने और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय भी लिया।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने गौ माता की सेवा हेतु निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ. राष्ट्रीय गौ सेवा परिषद  जिला अध्यक्ष गोलू यादव बरोदिया, अभिषेक मोहरी, सुमित ओझा ओर ग्राम तूमेंन के अभिषेक राजपूत ( विकाश कंप्यूटर तूमेंन), रविंद्र सिंह राजपूत, दुर्गेश पाठक
उमेश सेन ,राजा सिंह राजपूत, प्रताप सिंह राजपूत,भारत सिंह राजपूत, भारतेंद्र राजपूत,अभिषेक सिंह राजपूत ( शिया कृषि सेवा केंद्र तूमैंन)

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper