पर्यावरण संरक्षण की दिशा में गीतारामेश्वरम् ट्रस्ट की सराहनीय पहल

  • Share on :

सांई मंदिर परिसर एवं सडक़ किनारे किया गया सघन वृक्षारोपण, फलदार और छायादार पौधों का किया रोपण
इंदौर। पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री गीतारामेश्वरम् ट्रस्ट के तत्वावधान में बिचोली मर्दाना स्थित सांई मंदिर परिसर एवं सडक़ के दोनों ओर विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, महावीर चक्र से सम्मानित कैप्टन दिगेन्द्र कुमार, कैप्टन सुरेन्द्र सिंह तथा समाजसेवी मदन परमालिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने संरक्षण का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के दौरान ऐसे पौधों को प्राथमिकता दी गई, जो भविष्य में फल देने के साथ-साथ घनी छाया प्रदान करें। फलदार एवं छायादार वृक्षों के रोपण से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में हरियाली बढऩे के साथ राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को भी इसका लाभ मिलेगा। आयोजकों ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ते शहरीकरण और पर्यावरणीय असंतुलन के दौर में वृक्षारोपण का महत्व और भी बढ़ गया है। पेड़-पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि तापमान को नियंत्रित करने, वर्षा चक्र को संतुलित रखने, भूजल संरक्षण तथा पक्षियों एवं जीव-जंतुओं के लिए प्राकृतिक आश्रय उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे वृक्ष बनने तक उसकी जिम्मेदारी निभाए। सामूहिक सहभागिता से ही शहर और समाज को अधिक हरा-भरा एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है।

सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश
श्री गीतारामेश्वरम् ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस वृक्षारोपण अभियान को सामाजिक सरोकार और पर्यावरण सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने भी ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण को अपने सेवा कार्यों से जोडऩा समाज के लिए प्रेरणादायी है।
बिचोली मर्दाना क्षेत्र में लगाए गए फलदार एवं घनी छाया देने वाले वृक्ष आने वाले वर्षों में न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाएंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की इस पहल को स्थायी रूप भी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को यह संदेश दिया कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढिय़ों के लिए हरियाली, छाया, फल और स्वच्छ हवा की अमूल्य सौगात बन सकता है।

भवदीय
(मदन परमालिया)
9893098950

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper