घाटकोपर हादसा: गरीब नवाज चॉल की कई झोपड़ियों पर गिरा मलबा, NDRF की टीम चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

  • Share on :

मुंबई। मुंबई को घाटकोपर इलाके में आज तड़के भूस्खलन हो गया, जिसकी चपेट में आकर कई लोग दब गए। पुलिस ने बताया कि दो लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और छह से आठ लोग अभी भी फंसे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के घाटकोपर इलाके में भूस्खलन के चलते गरीब नवाज चॉल पर पहाड़ का हिस्सा आ गिरा। इस भूस्खलन की चपेट में छह-सात चॉल आए हैं। हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोगों को बचाया जा चुका है। हालांकि मलबे में अभी भी छह से आठ लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। 
पुलिस ने बताया कि घटना तड़के करीब चार बजे घटी। महाराष्ट्र पुलिस, एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। साथ ही एंबुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर तैनात हैं ताकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। बीएमसी ने बताया कि दो शव निकाले गए हैं और दो घायलों को जिनमें सोहेल अंसारी (18 वर्षीय) और मोहम्मद अंसारी (14 वर्षीय) शामिल हैं, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper