भारत सेवा रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित हुए गिरिजेश कुमार वैष्णव

  • Share on :

पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
नई दिल्ली। एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में इंदौर, मध्यप्रदेश निवासी ई. गिरिजेश कुमार वैष्णव को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए “भारत सेवा रत्न सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में उन्हें समाजसेवा, जनकल्याण, मानवीय सेवा एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए गए समर्पित कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान के प्रमाण-पत्र में उनके द्वारा सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज के कल्याण और सकारात्मक बदलाव के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की गई है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद गिरिजेश कुमार वैष्णव ने सभी शुभचिंतकों, मित्रों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है और समाजसेवा के क्षेत्र में आगे भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
उन्होंने कहा, “आज एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुझे भारत सेवा रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। आप सभी के स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।”
इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों एवं परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper