ग्लोबल ऑयल मार्केट में हलचल: यूएई ने ओपेक छोड़ा, कच्चे तेल की कीमतों में आ सकती है बड़ी गिरावट

  • Share on :

नई दिल्ली। प्रमुख तेल निर्यातक संगठन ओपेक से बाहर निकलने का यूएई का ऐलान भारत के लिए अच्छी खबर है। यह फैसला लंबी अवधि में भारत के लिए सस्ते तेल का बड़ा अवसर पैदा कर सकता है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ने से कीमतों में कमी आने की संभावना बढ़ेगी।
ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञ मानते है कि यूएई अब अपनी पूरी क्षमता के साथ कच्चे तेल का उत्पादन कर सकता है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई बढ़ेगी और कीमतों में कमी आएगी। दरअसल, ओपेक अपने सदस्य देशों के साथ मिलकर कच्चे तेल उत्पादन का दैनिक कोटा तय करता है, ताकि तेल सप्लाई को नियंत्रित कर कीमतों को स्थिर रख सके। ओपेक देश वैश्विक तेल उत्पादन का 40% हिस्सा उत्पादित करते हैं। ओपेक देश तेल का उत्पादन बढ़ाते या कम करते है, तो इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ता है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper