दुनिया में मंदी की आहट, भारत की रफ्तार फिर बेमिसाल: IMF ने GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7% किया

  • Share on :

नई दिल्ली. भारत और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को मंगलवार को मंगलमय खुशखबरी मिली है और ये विदेश से आई है. वेस्ट एशिया संकट हो या फिर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल या फिर सप्लाई चेन में रुकावट की टेंशन, जहां दुनियाभर के देशों की इकोनॉमी खतरे में नजर आ रही है, तो वहीं ऐसे समय में भी भारतीय अर्थव्यवस्था तेज रफ्तार से भाग रही है और आगे भी ये दुनिया में सबसे तेज इकोनॉमी बनी रहेगी. 
ये हम नहीं कह रहे, बल्कि वैश्विक संगठन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF ने एक बार फिर भारत पर भरोसा जताया है और आंकड़े देते हुए कहा है कि अमेरिका, चीन, रूस समेत तमाम बड़े देश Indian Economy की तेज रफ्तार का मुकाबला नहीं कर पाएंगे और 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 7% रहेगी. India GDP Forecast का ये आंकड़ा इससे पहले जताए गए पूर्वानुमान से काफी ज्यादा है. 
आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2027-28 (FY28) के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान पहले के 6.7% से बढ़ाकर अब 7% कर दिया है. इस आंकड़े में संशोधन करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भरोसा जताते हुए कहा है कि आने वाले दो वित्तीय वर्षों में भी भारत की टक्कर कोई नहीं ले सकता और India GDP Growth Rate इस दौरान मजबूत बनी रह सकती है. 
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान में इस बढ़ा इजाफा करने के पीछे के कारण भी बताया है और इनमें सबसे ऊपर देश में मजबूत घरेलू डिमांड और बेहतर सर्विस एक्टिविटीज की अहम भूमिका का हवाला दिया है. आईएमएफ ने अन्य कई उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए कमजोर दृष्टिकोण पेश किया है. खासतौर पर वैश्विक तेल की ऊंची कीमतों, लंबे समय तक अनिश्चितता और इंफ्रा से जुड़ी चुनौतियों के कारण चीन की विकास दर 2026 में घटकर 4.5% रहने का अनुमान है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper