गोल्ड कॉइन स्कैम का पर्दाफाश: 2 करोड़ कैश और सोने के साथ 4 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड ने ठगी के पैसों से बनाई थी फिल्म

  • Share on :

नई दिल्ली. पुलिस ने अंतरराज्यीय गोल्ड कॉइन की धोखाधड़ी मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के दौरान 2 करोड़ रुपये से अधिक नकद और 678 ग्राम सोना बरामद किया गया. आरोपियों में सोलंकी प्रभुभाई गुलशनभाई उर्फ कल्पेश शामिल है, जो वडोदरा, गुजरात का निवासी और गिरोह का कथित लीडर बताया जा रहा है. डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) हितेश यादव ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि "लगभग 15 साल पहले, प्रभुभाई ने बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली से 25 लाख रुपये और सलमान खान के पिता सलीम खान से 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी. धोखाधड़ी से मिले पैसों से प्रभुभाई ने 4 बार शादी की और 'लव यू' नाम की एक गुजराती फिल्म भी बनाई." इस मामले में अन्य 3 आरोपियों की पहचान पंकज शर्मा (निहाल विहार, दिल्ली), मनीष कमलेश शाह (करेली बाग, वडोदरा) और ईश्वर मारवाड़ी (रामदेव नगर, वडोदरा) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, प्रभुभाई और पंकज शर्मा को गुरुग्राम से पकड़ा गया, जबकि मनीष शाह और ईश्वर मारवाड़ी को गुजरात में गिरफ्तार किया गया.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper