वायुसेना को अलविदा: निजी एयरलाइन FLY91 से जुड़े बालाकोट एयरस्ट्राइक के हीरो अभिनंदन वर्धमान

  • Share on :

भारत के वीर ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthaman) ने भारतीय वायुसेना को अलविदा कह दिया है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। खबर है कि वह वायुसेना की नौकरी छोड़कर अभिनंदन वर्धमान निजी एयरलाइन्स के साथ काम करने गए हैं। साल 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान का F16 विमान गिराने के बाद वर्धमान चर्चा में आ गए थे।
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मामले के जानकार बताते हैं कि वर्धमान ने भारतीय वायुसेना छोड़ दी है। नाम न छापने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया है कि उन्होंने IAF को 31 मार्च को अलविदा कह दिया था और Fly91 के साथ जुड़ गए हैं। हालांकि, उन्होंने इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। साथ ही वायुसेना ने भी इसका ऐलान नहीं किया है।
एफएलवाई91 के प्रवक्ता ने इस संबंध में टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि कर्मचारियों की व्यक्तिगत जानकारी निजी मामला है। एयरलाइन में वर्धमान की भूमिका के बारे में अन्य विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सके। गोवा स्थित एफएलवाई91 ने मार्च, 2024 में परिचालन शुरू किया था। इसके बेड़े में फिलहाल छह एटीआर 72-600 विमान हैं। इसके दो परिचालन केंद्र गोवा और हैदराबाद में हैं।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper