श्री गुप्तेश्वर गौ-शाला में जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधि-विधान से किया गोवर्धन पूजन, गौमाता को अर्पित किया गोग्रास

  • Share on :

गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना" के तहत वृंदावन ग्रामों में आयोजित दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा
गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के 6 विजेता पशुपालक सम्मानित
वीरेंद्र चौहान रणजीत टाइम्स
हरदा। सोमवार को जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम चारूवा, हरिपुरा स्थित श्री गुप्तेश्वर गौशाला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने भगवान कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विधि-विधान से गोवर्धन भगवान का पूजन एवं आरती की तथा गौ-माता का पूजन भी किया गया। उन्होंने गायों को स्नेह पूर्वक दुलारा और उन्हें गुड़ एवं मिष्ठान इत्यादि खिलाया, साथ ही गौशाला परिसर में आम व नीम का पौधा रोपा गया। कार्यक्रम में गौशालाओं में कार्यरत गौ-सेवकों व गौ-प्रेमियों का शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ.आर.के. दोगने, पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, जनपद अध्यक्ष खिरकिया श्रीमती रानू दशरथ पटेल, जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, कृषि समिति के सभापति श्री ललित पटेल, उप संचालक पशु चिकित्सा श्री अजय रामटेके सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 
केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति के महत्व को समझाती है। गौमाता का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। गाय के दूध, गोबर और गोमूत्र से अनेक उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाते हैं। गौमाता का संरक्षण और उनसे प्राप्त उत्पादों का सदुपयोग प्रकृति एवं समाज दोनों के लिए लाभकारी है। उन्होंने कहा कि आज गोवर्धन पूजा का दिन है और गाय की पूजा करने से ब्रह्म लोक की प्राप्ति होती है। अगर घर में नकारात्मक प्रभाव रहता है, तो गौमाता के गोमूत्र के छिड़काव से नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाता है। श्री उइके ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रतिज्ञा ली है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेश की सभी गौशालाओं में पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति गौशालाओं से जुड़े, उनकी व्यवस्थाओं को समझे और गौसेवा में अपनी सहभागिता निभाए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper