गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर ग्राम सभा का आयोजन, अहिंसा एवं स्वच्छता का दिया संदेश
मेहंदवानी। 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मेहंदवानी ग्राम पंचायत में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सामाजिक सद्भाव के विचारों को याद किया गया। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और देशसेवा के आदर्शों को भी स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी 02 अक्टूबर का महत्व बताया गया। उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
इसी अवसर पर मेहंदवानी ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन भी किया गया। ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा ग्रामीणों की समस्याओं, विकास कार्यों और पंचायत से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। ग्राम सभा में ग्रामीणों की सहभागिता को लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताया गया।
इस अवसर पर CMCLDP के मेंटर श्री नितिश भारद्वाज साहू के साथ CMCLDP के छात्र शिवम् प्रजापति, MSW 2nd Year भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने ग्राम सभा की कार्यप्रणाली एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों को समझा और कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों एवं उपस्थित विद्यार्थियों को गांधी जी के विचारों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने, स्वच्छता को बढ़ावा देने, अहिंसा एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।

