फाल्गुनी महाशिवरात्रि पर 5वें रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन
राजेश धाकड़
नई दिल्ली। फाल्गुनी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर वैदिक आध्यात्मिक संस्कृति उत्थान (VASU) के तत्वावधान में मोहन गार्डन स्थित सत साहेब गार्डन में 5वें रुद्राभिषेक का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
रुद्राभिषेक वैदिक विधि-विधान से वाराणसी के आचार्य पंडित ऋषिकेश तिवारी जी एवं श्री सुरेश त्रिपाठी जी द्वारा, VASU संस्था के संस्थापक पंडित धनंजय तिवारी जी की उपस्थिति में संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा पंडित नंदकिशोर मिश्रा जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारत हिंदू महासभा), राही संस्था के संस्थापक डॉ. उमाकांत शर्मा जी एवं भगवान शर्मा जी रहे। विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में सुदर्शन न्यूज़ राष्ट्र निर्माण के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. पवन आर्य जी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।
रुद्राभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने देश, समाज एवं विश्व कल्याण की कामना की।
आयोजन को सफल बनाने में VASU के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा। विशेष रूप से आशीष रंजन, हृदेश वर्मा, वासुदेव तिवारी, राकेश पांडेय, कमलेश सिंह, एम.पी. त्रिपाठी, गोपाल जायसवाल, अमित पांडेय, प्रशंजित जी, दीपक मिश्रा, राजेंद्र गिरी, सतनदेव जी, प्रभुनाथ महतो एवं विभेष जी का सहयोग सराहनीय रहा।
आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया।

