आधा दर्जन लोगो ने युवक को उतारा मौत के घाट

  • Share on :

इंदौर। एरोड्रम में रविवार रात एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आधा दर्जन आरोपियों ने हथियार से लैस होकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रोहित पुत्र जितेन्द्र कसेरा निवासी परिहार कॉलोनी है। बताया जाता कि आधा दर्जन लोगो ने उसे रात में मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक रात में उसे अरबिदों ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रोहित पर भी अपराध है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक रोहित केसरा पर भी आधा दर्जन अपराध है। उसकी हत्या में नितीन उर्फ जान यादव निवासी भोलेनाथ कॉलोनी का नाम सामने आया है। बताया जाता है कि नितीन के दोस्त के साथ कुछ समय पहले रोहित कसेरा ने मारपीट की थी। जिसमें रोहित केखिलाफ एरोड्रम थाने में ही केस दर्ज हुआ था। उसके बाद उस पर कारवाई कर जेल भेजा गया। बाद में छूटने के बाद युवक पर समझौते के साथ रोहित दबाव बना रहा था। रविवार रात उसे मिलने बुलाया ओर आधा दर्जन युवकों ने उस पर हमला कर दिया। हालाकि इस मामले में पुलिस चार लोगो के नाम ही बता रही है। बताया जाता है कि राजनैतिक दबाव के चलते बाकि आरोपियों के नाम पुलिस बाहर निकालने में जुटी है।
हनी ट्रेप में शामिल रह चुका है आरोपी
हत्याकांड में शामिल आरोपी जॉन पर हनी ट्रेप का आरोप लग चुका है। एक बिल्डर को ऐसे ही मामले में उन्होंने उलझाया था। जानकारी के मुताबिक इसी से जुड़ी युवती के सुसाइड में भी उसका नाम सामने आया था। सुसाइड नोट में उसका नाम लिखा गया था। उसे सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट करने का भी शौक है। एक एक सक्रिय गैग से भी जुडा हुआ है।

 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper