हजारीबाग: दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

  • Share on :

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के चौपारण स्थित दनुआ घाटी में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार से जुड़े छह लोगों की मौत हो गई। बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर कोलियरी में लाइनमैन शिव कुमार भुइयां अपनी कार से परिवार के साथ गयाजी के आमस में एक पारिवारिक शादी समारोह में जा रहे थे। धनबाद के नंबर प्लेट वाली कार जब चौपारण की दनुआ घाटी के जोड़राही पुल के समीप पहुंची, तब अचानक आगे चल रहे एक ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी। कार सवार कुछ समझ पाते, पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार दोनों भारी वाहनों के बीच दबने से कार मलबे का ढेर बन गई। हादसे के बाद ट्रक और ट्रेलर चालक भाग निकले।
सूचना पर पहुंची चौपारण पुलिस ने धनबाद नंबर की कार देख वहां की पुलिस से संपर्क किया, तब मृतकों की शिनाख्त हो सकी। हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए थे। सभी शव कार के अंदर ही बुरी तरह फंसे थे। चौपारण पुलिस और एनएचएआई की बचाव टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से मशक्कत के बाद गैस कटर और अन्य उपकरणों से शवों को बाहर निकाला गया। गौरतलब है कि पिछले चार दिनों में इस क्षेत्र में यह लगातार पांचवीं घटना है। तमाम कोशिशों के बाद भी यहां दुर्घटनाएं नहीं रुक रहीं। ब्लैक स्पॉट्स पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है, जिससे यह क्षेत्र अब राहगीरों की मौत का पर्याय बन चुका है। मृतकों में धनबाद के मधुबन स्थित बुदौरा कॉलोनी निवासी बीसीसीएल शिव कुमार भुइयां (45), उनकी पत्नी रूबी देवी (38), बड़ी पुत्री सोनी (12), छोटी प सुहानी (9), शिव कुमार के साला का पुत्र प्रेम(7) व उसके ससुर के रूप में की गई है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper