निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पर प्रधान आरक्षक निलंबित, पोलिंग बूथ से मिले थे अनुपस्थित

  • Share on :

साहिल खान
शहडोल। पंचायत उपनिर्वाचन 2026 के दौरान निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के मामले में पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक 677 सुभाष महोबिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार 28 सितंबर 2026 को थाना सिंहपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुभाष महोबिया की ड्यूटी पंचायत उपनिर्वाचन 2026 (पूर्वार्ध) के तहत प्राथमिक पाठशाला अमरहा पोलिंग बूथ पर लगाई गई थी। उन्हें थाना सिंहपुर से ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए थे।
बताया गया कि थाना प्रभारी सिंहपुर द्वारा अमरहा पोलिंग बूथ का निरीक्षण किए जाने के दौरान प्रधान आरक्षक सुभाष महोबिया ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित पाए गए। निर्वाचन ड्यूटी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने प्रधान आरक्षक 677 सुभाष महोबिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर थाना पपौंध से संबद्ध किया है। पुलिस विभाग द्वारा निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper