स्वस्थ हरदा और स्वस्थ मध्यप्रदेश यही हमारा संकल्प है:-पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल

  • Share on :

वीरेंद्र चौहान रणजीत टाइम्स हरदा
हरदा _खिलता कमल जनकल्याण सामाजिक सेवा संस्था के सौजन्य एवं आरपी फाउंडेशन के सहयोग से पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल जी के जन्मदिन पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न, जिला अस्पताल में 75 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 581 मरीजों की निशुल्क जांच कर दी परामर्श, अत्याधुनिक वैन से हुई कैंसर स्क्रीनिंग*
हरदा। जनसेवा को जनकल्याण से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे 'सेवा संकल्प अभियान' और प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला अस्पताल में खिलता कमल जनकल्याण सामाजिक सेवा संस्था के सौजन्य एवं आरपी फाउंडेशन के सहयोग से
जिला स्तरीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अरविंदो मेडिकल कॉलेज इंदौर और जिला अस्पताल की टीम के करीब 75 चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच निशुल्क की। साथ ही जांच के बाद उचित परामर्श दिया। शिविर की खास बात यह रही कि विशेष मेडिकल वैन के माध्यम से कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई। जहां करीब 581 लोगों ने निशुल्क परामर्श का लाभ लिया। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। स्वस्थ हरदा, स्वस्थ मध्यप्रदेश-यही हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस को केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित रखने के बजाय इसे जनसेवा और समाजहित के कार्य से जोड़ना ही इस अवसर की वास्तविक सार्थकता है।
शिविर में अरविंदो मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल इंदौर के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दी। शिविर में उच्च स्तरीय एवं आधुनिक मशीनों के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के उपरांत चिकित्सकों द्वारा मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया। शिविर के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, नपाध्यक्ष भारती राजू कमेडिया, मंडल अध्यक्ष नितेश बादर, महामंत्री बसंत राजपूत सहित भाजपा नेता एवं चिकित्सक आदि मौजूद थे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper