महू ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर जुगनू जादवसिंह धनावत का आत्मीय स्वागत
महू-इंदौर। महू ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर जुगनू जादवसिंह धनावत का आत्मीय स्वागत किया। यह नियुक्ति प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेडे की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा की गई। ग्राम भिचौली में सर्वप्रथम वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय जादवसिंह धनावत के चित्र पर जिला पंचायत सदस्य कन्हैयालाल ठाकुर ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है वरिष्ठ नेताओं व युवा साथियों ने पुष्प माला कर ढोल धामको के साथ आतिश बाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। फोन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेश यादव, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, कैलाशदत्त पांडे, अनन्त बियाणी, मुजीब कुरैशी, सरपंच अशोक सैनी, शक्तिसिंह गोयल, जीतू ठाकुर, गजेंद्रसिंह राठौर, मंसूर पटेल, महेश निनामा, सरपंच कमल चौधरी, हरिराम जुलवानिया इत्यादि सैकड़ो कांग्रेस जनों ने बधाई दी स्वागत समारोह में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य कन्हैयालाल ठाकुर, जनपद प्रतिनिधि विलीन पाटीदार, सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश चौधरी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र यादव, दौलतसिंह मीणा, घनश्याम यादव, धारासिंह ठाकुर, रामचंद्र नेताजी, जयप्रकाश, विष्णु दोहया, हीरालाल यादव, मनोज श्रीवास्तव, राजीव रंजन वर्मा, नवल किशोर, जयेश पटेल, रेहान पटेल, राहुल ठाकुर, संदीप चौधरी, रोहित ठाकुर, रकीब मेहर, हनान मेहर, माधुसिंह, उमरावसिंह, करणसिंह, नरेंद्र मीणा, लक्ष्मीनारायण मीणा, दिनेश जमीदार, अरविंद गुनावत,लकी मीणा, मुकुल मीणा, विशाल मीणा, अभिषेक मीणा, घनश्याम चौधरी, हरिसिंह भूरिया, नरसिंह, नानूराम, महेश, जीवन, दिनेश गावड़, शिव प्रकाश, अशोक मीणा, मोहन यादव, कमल मीणा, राधेश्याम टाटू, रोहित टाटू, रवि यादव, विनोद यादव, रजत मीणा, चंपालाल मीणा, दिलीप मीणा, गणेश, कमलेश, दिलीप, यदु पाटीदार, निलेश डोबाल, विवेकसिंह मीणा युवा नेता, विपिन यादव, इत्यादि सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित होकर स्वागत किया। स्वागत समारोह का संचालन डॉ अजय धनावत ने किया और अंत में आभार जुगनू जादवसिंह धनावत ने माना और कहा मैं पद पर रहूं चाहे ना रहूं समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करते रहूंगा।

