हेलीकॉप्टर क्रैश: लॉस एंजेलिस के सैन फर्नांडो वैली में दर्दनाक हादसा, 3 की मौत

  • Share on :

नई दिल्ली. अमेरिका के लॉस एंजेलिस के सैन फर्नांडो वैली में एक न्यूज हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया. लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक मौके पर तीन लोगों को मृत घोषित किया गया है, जबकि शुरुआती रिपोर्ट में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई थी. यह हादसा चैट्सवर्थ इलाके में उसी जगह के पास हुआ, जहां कुछ समय पहले मेट्रो बस का एक जानलेवा हादसा हो चुका था. हेलीकॉप्टर किस न्यूज चैनल का था, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
फायरकर्मियों के अनुसार यह हादसा दो कमर्शियल इमारतों के बीच, नॉर्थ मेसन एवेन्यू के 9100 ब्लॉक के पास हुआ. हेलीकॉप्टर वहां खड़े दो शिपिंग कंटेनरों और कई गाड़ियों के ऊपर जा गिरा. हादसे के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है और जांच जारी है.
हादसे के फौरन बाद वहां भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं. इस दौरान स्काईकैल हेलीकॉप्टर ऊपर से पूरी घटना को कवर करता रहा.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper