देश के सात राज्यों में लू का हाई अलर्ट जारी, IMD की भविष्यवाणी

  • Share on :

नई दिल्ली। देश में गर्मी अपने पूरे जोर पर आने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के सात राज्यों में अगले चार दिन तक हीटवेव (लू) चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा कि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तरी गोवा, केरल और ओडिशा के कई क्षेत्रों में लू चलने की भविष्यवाणी है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में 15-16 अप्रैल को भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई। इस दौरान मुंबई, रायगढ़ और ठाणे में लू चलने का अनुमान है। वहीं उत्तरी गोवा में 16 को लू की स्थिति बने रहने की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा, ओडिशा में 15 से 19 अप्रैल तक तेज लू चलने के हालत बन रहे हैं। यहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अंदेशा है। 
विभाग ने लोगों से इस दौरान सावधानी बरतने और घरों में रहने का निर्देश जारी किया है। तेलंगाना भी उच्च तापमान के कारण 17-18 के बीच लू के हालात बनेंगे। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश में 16-18 अप्रैल के बीच तेज लू की स्थिति की आशंका है। इस दौरान कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहने का अनुमान है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper