नोएडा में तेज रफ्तार कार पोल से टकराई, सगे भाइयों सहित तीन की मौत

  • Share on :

नोएडा। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के मयूर चौराहे के सामने एक तेज रफ्तार कार पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पर सवार तीन युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो की पहचान नोएडा एक्सटेंशन निवासी ईशान और आर्यन के रूप में हुई है। दोनों पाम ओलंपिया सोसाइटी में रह रहे थे। एक अन्य मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तीनों युवक कहीं से जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद जब घर लौट रहे थे तभी सुबह 7:15 बजे के करीब हादसा हुआ। आशंका जताई जा रही है कि झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और पोल से जाकर टकरा गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस समय हादसा हुआ कार की गति काफी ज्यादा थी। हादसे में कार भी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। दो युवकों की पहचान हो गई है। दोनों नोएडा एक्सटेंशन में रहते थे। ईशान और आर्यन सगे भाई हैं। वहीं खबर लिखने तक तीसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। 
बताया जा रहा है कि जिस समय कार पोल से टकराई 100 से 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार थी। सामने से टकराने की वजह से आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। अधिकांश युवकों के चोट सिर में लगी। जिससे तीनों को ही बेहोशी की हालत में अस्पताल में लाया गया था। सड़क हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने यातायात और लोगों की भीड़ वहां से हटाया। यातायात सामान्य किया गया। बहरहाल सड़क हादसे की वजह क्या रही इसको लेकर जांच की जा रही है।  
साभार लाइव हिन्दुस्तान

 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper