नवरात्रि में गरबा आयोजनों को लेकर हिंदू जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
इंदौर। नवरात्रि पर्व को लेकर हिंदू जागरण मंच इंदौर महानगर जिला द्वारिका द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में ज्ञापन सौंपकर गरबा आयोजनों से जुड़े विभिन्न मुद्दों की ओर पुलिस-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया। मंच की ओर से आदिशंकराचार्य नगर स्थित एरोड्रम थाना एवं बाहुबली नगर स्थित गांधी नगर थाना क्षेत्र में ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन के माध्यम से मंच ने नवरात्रि में शक्ति की आराधना के धार्मिक स्वरूप को बनाए रखने, गरबा आयोजनों के व्यावसायीकरण पर रोक लगाने, अश्लील एवं आपत्तिजनक गीतों के उपयोग पर नियंत्रण रखने तथा गरबा पंडालों में आने वाले लोगों की पहचान सुनिश्चित करने सहित विभिन्न मांगें रखीं। मंच ने कहा कि नवरात्रि आस्था और धार्मिक परंपराओं का पर्व है, इसलिए आयोजनों में धार्मिक मर्यादा और अनुशासन का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
इस दौरान राजपाल जी जोशी, पवन जी बरमोटा, पीयूष जादम, पंकज विश्वकर्मा, रोहित चांसरकर, शैलू ठाकुर, राजा तंवर, रमेश शर्मा, राहुल शर्मा, आकाश गोहर, संजय यादव, यश भंडारी सहित हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एवं हिंदू समाज के युवा उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper