आई.ए.टी.वी. एजुकेशनल एकेडमी, इंदौर में हॉकी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
ब्यूरो चीफ अनिल चौधरी
इंदौर के ग्राम देवगुराडिया स्थितआई.ए.टी.वी. एजुकेशनल एकेडमी, इंदौर की अंडर-17 बालिका हॉकी टीम ने भुवनेश्वर (उड़ीसा) स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सी.बी.एस.ई. नेशनल स्कूल गेम्स हॉकी टूर्नामेंट – 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित कर संस्थान, इंदौर और पूरे मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया।
वीओ। आज विद्यालय प्रांगण में लौटने पर विजेता खिलाड़ियों का डी.जे. और ढोल-नगाड़ों की धुन पर भव्य स्वागत किया गया। स्कूल के सभी शिक्षकगण, स्टाफ और विद्यार्थियों ने रैली निकालकर नृत्य करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की। पूरे वातावरण में उत्साह और जश्न का माहौल रहा।इस अवसर पर टीम के मार्गदर्शक और कोच अशोक यादव का विशेष रूप से साफा बाँधकर सम्मान किया गया। सह-कोच मंजीत सिंह और श्रीमती शिल्पी मैडम को भी सम्मानित किया गया। साथ ही, हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मीररंजन नेगी और प्रकाश हॉकी क्लब के सचिव देवकीनंदन सिलावट के सतत मार्गदर्शन और प्रेरणा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया।
अध्यक्ष श्री रामनारायण अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र राठी, मंत्री सतीश गुप्ता, उपमंत्री ज्ञानचंद कटारिया, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, माननीय ट्रस्टीगण एवं संपूर्ण संचालन समिति, प्राचार्या श्रीमती शुभारंजन चटर्जी, उपप्राचार्या श्रीमती सारिका शर्मा तथा समस्त शिक्षण स्टाफ ने खिलाड़ियों का पुष्पमालाओं और तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।अध्यक्ष रामनारायण अग्रवाल ने कहा हमारी बेटियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और जज़्बे से यह ऐतिहासिक सफलता पाई है। यह जीत सिर्फ़ आई.ए.टी.वी. एजुकेशनल एकेडमी की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की उपलब्धि है।

