क्षत्रिय दर्जी नामदेव समाज समिति द्वारा मनाया होली मिलन समारोह

  • Share on :

समाज के महिला- पुरुषों ने एक दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं 
बैठक में हुई पदाधिकारी की भी घोषणा 
 ब्यूरो गोलू यादव की रिपोर्ट 
अशोक नगर। रंगों के महापर्व होली- रंग पंचमी के अवसर पर रविवार को क्षत्रिय दर्जी नामदेव समाज समिति द्वारा स्थानीय चौधरी का बगीचा स्थित समाज के मंदिर पर होली मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान समाज के महिला पुरुष बच्चों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान समाज के जिला अध्यक्ष रघुवीर नामदेव नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन नामदेव के सानिध्य में सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाज के लोगों ने उत्साह पूर्वक होली मिलन समारोह मनाया। इसके पूर्व समाज समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की गई,साथ ही कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए जिला अध्यक्ष रघुवीर नामदेव द्वारा जिला संयुक्त सचिव के पद पर राकेश नामदेव की घोषणा की गई। इसी के साथ महिला मंडल में नगर अध्यक्ष के पद पर श्रीमती रानी सुनील नामदेव की नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन नामदेव द्वारा  घोषणा की गई। राकेश नामदेव की जिला संयुक्त सचिव की घोषणा होते ही एवं श्रीमती रानी नामदेव की महिला मंडल में नगर अध्यक्ष की घोषणा होने पर सभी नामदेव समाज बंधुओ ने उनको शुभकामनाएं दी कार्यक्रम पश्चात स्वल्पाहार का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नामदेव समाज के लोग मौजूद रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper