हॉलीवुड एक्टर जॉनी वैक्टर की गोली मारकर हत्या

  • Share on :

हॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक्टर जॉनी वैक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन पर चोरों ने लॉस एंजिल्स में हमला कर दिया था। एक्टर को हॉस्पिटल लेकर जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वो महज 37 साल के थे। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जॉनी की मौत की खबर से परिवार टूटकर बिखर गया है। सभी सन्न हैं और सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। कई इंटरनेशनल रिपोर्ट से पता चलता है कि Johnny Wactor का 25 मई, शनिवार को कत्ल हुआ। उनकी मां स्कारलेट ने 'टीएमजेड' को बताया कि शनिवार सुबह 3 बजे पीटी में जॉनी पर हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। चोर उनकी कार से कैटेलिटिक कनवर्टर चुराने की कोशिश कर रहे थे। एक्टर की मां ने दावा किया कि एक्टर ने चोरों को रोकने की कोशिश नहीं की, फिर भी उन्होंने गोली मार दी।
साभार नवभारत टाइम्स

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper