निहंगों और पुलिस के बीच फायरिंग में होमगार्ड जवान की मौत, डीएसपी समेत दस घायल

  • Share on :

चंडीगढ़। कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा अकाल बुंगा में गुरुवार सुबह पुलिस और निहंग सिंहों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में पीसीआर में तैनात एक होमगार्ड जवान जसपाल सिंह की मौत हो गई। वहीं डीएसपी भुलत्थ समेत दस पुलिसवाले घायल हो गए।
सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। संत बलबीर सिंह सीचेवाल घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती जख्मियों की पहचान डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी, एएसआई सुखदेव सिंह, कांस्टेबल बबलप्रीत सिंह, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, हरभजन सिंह, रमनदीप सिंह और हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है तीन घायल पुलिस कर्मियों गुरमीत सिंह, सुखदेव सिंह और अशोक कुमार को सुलतानपुर लोधी सिविल अस्पताल से कपूरथला के सिविल अस्पताल में शिफ्ट किया गया। वहीं मृतक की पहचान जसपाल सिंह निवासी गांव मनियाला के तौर पर हुई है। फिलहाल फायरिंग बंद है। 
साभार अमर उजाला

 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper