बिहार के बेतिया में भीषण हादसा: अनियंत्रित बस ने भीड़ को कुचला, 5 की मौत और 6 से अधिक घायल

  • Share on :

बेतिया। बिहार के बेतिया में रफ्तार के कहर ने पांच लोगों को मौत के मुंह में धकेल दिया। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। घटना एनएच 727 के बेतिया मार्ग में स्थित बसवरिया पराउटोला बनकटवा मध्य विद्यालय के सामने की है। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे गोरखपुर से बेतिया जा रहा बेकाबू बस ने एक नवजात की छठियार पार्टी में कोहराम मचा दिया। बस ने कम से कम लोगों को रौंद दिया, जिसमें 5 व्यक्तियों की मौत हो गई है। दो व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी और तीन व्यक्ति की मौत अस्पताल में हुई है। पांच व्यक्ति का इलाज चल रहा है। दो, तीन जख्मी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक लौरिया के बसवरिया निवासी शत्रुघ्न दुबे के घर एक नवजात का छठियार समारोह मनाया जा रहा था। उनका घर सड़क के किनारे है। समारोह में भोज भात के साथ ऑर्केस्ट्रा का प्रोग्राम आयोजित किया गया था। आमंत्रित अतिथि और गांव के लोग ऑर्केस्ट्रा देख रहे थे। इसी बीच बेतिया की ओर से गैस सिलेंडर लदा ट्रक आ रहा था और लौरिया की ओर से शाही ट्रेवेल्स की बस जा रही था। दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर की स्थिति आ गई। बचने के लिए बस ड्राइवर ने गाड़ी की दिशा बदल दी। तेज रफ्तार बस ऑरकेस्ट्रा देख रहे लोगों की भीड़ में घुस गई और कम से कम 10 लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper