झज्जर में KMP एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कैंटर से टकराई, 2 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

  • Share on :

झज्जर. हरियाणा के झज्जर जिले में KMP एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप एक कैंटर से टकरा गई. हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हैं. हादसा मांडोठी गांव के पास हुआ. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से श्रद्धालु पिकअप में राजस्थान के गोगामेड़ी धाम गए थे. दर्शन के बाद सभी घर लौट रहे थे. इसी दौरान KMP एक्सप्रेस-वे पर पिकअप की कैंटर से टक्कर हो गई. टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper