मुरादाबाद में खौफनाक वारदात: अवैध संबंध में बाधक बने पति को करंट के झटके दिए, फिर जहर देकर मार डाला

  • Share on :

मुरादाबाद। मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में अवैध संबंध में बाधक बनने पर महिला ने अपने प्रेमी, बहन और उसके प्रेमी के साथ मिलकर पति को करंट के झटके देने के बाद जहर देकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौत को हादसा और खुदकुशी बताकर गुमराह किया। पोस्टमार्टम में हत्या की कहानी पर मुहर लगने के बाद फर्मकर्मी के भाई की तहरीर पर आरोपी महिला, उसके प्रेमी, बहन समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पवन कुमार(30) एक्सपोर्ट फर्म में काम करता था। वह बीते कई साल से मझोला के कुन्दनपुर में कृषि विभाग के ऑफिस के पास अपना मकान बनाकर रह रहा था। उसके बड़े भाई देवेंद्र और दो बहनें अनीता और बबिता हैं। देवेंद्र बिजली विभाग में लाइनमैन हैं और अपने परिवार के साथ चौधरीचरण सिंह चौक के पास रहते हैं।
देवेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पवन की शादी साल 2020 में संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बटौवा निवासी आंचल के साथ हुई थी। उसके तीन साल की एक बेटी दिव्यांशी है। देवेंद्र ने बताया कि आंचल का गांव बघी गोवर्धनपुर निवासी अंकित से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पवन को इसका पता चला गया था और कई बार उसने उन्हें टोका भी था। देवेंद्र ने दावा किया कि शुक्रवार देर रात उन्हें सूचना मिली कि पवन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper