भीषण सड़क हादसा: हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस ने इको कार को मारी टक्कर, 6 की मौत, 13 घायल

  • Share on :

यमुना एक्सप्रेसवे पर काल बनी तेज रफ्तार: बस की टक्कर से इको कार के उड़े परखच्चे, राजस्थान के एक ही परिवार समेत 6 लोगों ने गंवाई जान
हाथरस। सादाबाद कोतवाली अंतर्गत गांव गढ़ी हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर 3 मार्च तड़के करीब 4 बजे एक निजी डबल डेकर बस ने एक इको कार में पीछे से टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में इको में सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से मौके पर छह लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। मृतकों के शव को जिला अस्पताल ले जाया गया है। जबकि घायलों को उपचार के लिए खंदौली थाना क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
मिली जानकारी के मुताबिक एक निजी डबल डेकर बस दिल्ली से गोरखपुर की तरफ जा रही थी तो इसी दौरान सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही इको में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। इको में सवार सभी लोग दिल्ली से राजाखेड़ा राजस्थान की तरफ जा रहे थे। 
हादसे में मृतक - दिनेश पुत्र हुकम सिंह उम्र करीब 45 वर्ष  निवासी गांगोली थाना राजाखेड़ा,जनपद धौलपुर राजस्थान, सुनीता पत्नी दिनेश उम्र करीब 40 वर्ष  निवासी गांगोली थाना राजाखेड़ा,जनपद धौलपुर राजस्थान।, विजय बघेल पुत्र सुखराम उम्र 27 वर्ष निवासी चोरंगाबाद थाना बाह, पिंकी बघेल पत्नी विजय बघेल उम्र करीब 26 निवासी चोरंगाबाद थाना बाह। 
हादसे में घायल - मनोज पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी बाजना थाना राजाखेडा जनपद धोलपुर (राजस्थान) उम्र 25 वर्ष, रानी पत्नी मनोज उम्र 32 वर्ष निवासी बाजना थाना राजाखेडा जनपद धोलपुर (राजस्थान), जयदीप पुत्र मनोज उम्र 04 वर्ष निवासी बाजना थाना राजाखेडा जनपद धोलपुर (राजस्थान), इको वैन चालक वीरेंद्र पुत्र राम प्रकाश, आर्यन पुत्र अजय उम्र 8 साल, अंशु पुत्र अजय उम्र 6 साल, लक्ष्य पुत्र विजय उम्र 1 साल, प्राची पुत्री विजय उम्र 3 साल, पूनम बघेल उम्र 15 साल।
साभार अमर उजाला 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper