बैतूल में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई कार, कुबेरेश्वर धाम जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, 9 गंभीर

  • Share on :

बैतूल। बैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जीतू ढाबे के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके कई हिस्से अलग हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी यात्री महाराष्ट्र के नागपुर के समीप स्थित बुट्टी बोरी क्षेत्र के निवासी थे। श्रद्धालुओं का यह समूह सीहोर स्थित प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम के दर्शन के लिए रवाना हुआ था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।nहादसे में मृतकों में 42 वर्षीय दीपक और उनकी 40 वर्षीय पत्नी छाया की पहचान हो चुकी है। एक अन्य महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper