बिहार में भीषण सड़क हादसा, पिकअप का टायर फटने से पांच की मौत, 15 लोग घायल

  • Share on :

पटना। वैशाली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सारण थाना अंतर्गत नयागांव के बाजितपुर फोरलेन के पास हुआ। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फोनलेने पर लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सोनपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।  
स्थानीय लोगों का कहना है कि सारण जिले से आ रही पिकअप वैन पर 25 लोग सवार थे। फोरलेन पर वैन का टायर फट गया। जब तक चालक कुछ समझ पाता, गाड़ी पलट गई और सभी लोग नीचे दब गए। हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। इधर, सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया। पुलिस का कहना है कि सभी लोग पिकअप पर दिघवारा से मक्का लोड करके भूनवाने के लिए वैशाली जिले के सराय जा रहे थे। इसी दौरान, बाजितपुर के निकट यह हादसा हुआ। पिकअप पर 25 लोग सवार थे, जो सभी एक ही गांव के निवासी थे।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper