गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा: कार खड़ी बस से टकराई, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत

  • Share on :

गुरुग्राम। गुरुग्राम में एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में पति, पत्नी और उनके एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवार के दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
यह दुखद घटना सोहना के धुनेला गांव के पास घटित हुई। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब एक परिवार अपनी कार में यात्रा कर रहा था। उनकी कार सड़क किनारे खड़ी एक बस से अचानक जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस हादसे में कार में सवार पति, पत्नी और उनके एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के दो अन्य बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
साभार अमर उजाला 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper