खौफनाक: मथुरा में किसान ने पत्नी और तीन बच्चों संग खत्म की जीवनलीला, दीवार पर मिला सुसाइड नोट

  • Share on :

मथुरा। यूपी के मथुरा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। महावन के गांव खप्परपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों लाश मिली है। शवों के पास दूध के गिलास मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि पांचों ने दूध में जहर मिलाकर एक साथ सुसाइड कर लिया है। मरने वालों में पति-पत्नी एक बेटा और दो बेटियां हैं। देर रात किसी समय वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह जब सभी नहीं उठे तो परिजनों और आसपास के लोगों घटना की जानकारी हुई। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ ही आला अधिकारी भी पहुंचे हैं। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी ले रही है। मौत का सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा।
बताया जाता है कि खप्परपुर निवासी 35 वर्षीय मनीष खेती करते थे। सुबह जब परिवार का कोई सदस्य घर से नहीं निकला तो लोगों को शंका हुई। देखा गया कि मनीष के साथ ही उनकी पत्नी 32 वर्षीय सीमा, पांच वर्षीय बेटी हनी, चार वर्षीय प्रियांशी और दो वर्ष के बेटे पंकज के शव घर में पड़े हुए थे। एक साथ पांच शवों के देख चीख पुकार मच गई। तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस की मानें तो घर की रसोई की दीवार पर लिखा है हम स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए मनीष के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी है। मनीष के घर के बगल में ही उनके दो अन्य भाई रहते हैं। पिता का देहांत कुछ दिन पहले हो चुका है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper