बारिश से धराशायी हुआ मकान, बाल बाल बचे रहवासी

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
ब्यूरो शहडोल संभाग 
शहडोल जिले में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है ताजा मामाला शहडोल जिले के धनपुरी  नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नं 5 में काली मंदिर के पास का है जहां संतोष बर्मन, उनकी पत्नी साधना बर्मन और बच्ची गुनगुन घर के अंदर सो रहे थे, तभी अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर उनके ऊपर आ गिरा, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे परिवार के तीनों सदस्यों को बाहर निकाला, मकान गिरने से परिवार के सदस्यों को अंदरूनी चोटें आई हैं।
गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को समय रहते मलबे से बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद परिवार दहशत में है।वहीं, मकान गिरने से परिवार की पूरी गृहस्थी तहस-नहस हो गई। घर में रखा सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया, बारिश के कारण पहले से कमजोर हो चुके कच्चे और खपरैल मकानों पर अब खतरा बढ़ गया है।घटना ने एक बार फिर बारिश के मौसम में जर्जर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper