मॉडल रोड के कार्य में तेजी लाने के निर्देश, सीएमओ ने किया मैदानी निरीक्षण

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल 
शहर की प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी द्वारा निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया l
 सीएमओ ने इंदिरा चौक से न्यू बस स्टैंड तक निर्माणाधीन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड का एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक पैदल चलकर निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्माण कार्य में बाधक बन रहे विद्युत पोलों की शिफ्टिंग का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को दिए। उन्होंने कहा कि पोल शिफ्टिंग का कार्य पूरा होते ही सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि मार्ग का निर्माण शीघ्र पूरा कर नागरिकों के लिए आवागमन सुगम बनाया जा सके।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने सड़क किनारे दुकानों एवं मकानों के सामने पड़े निर्माण मलबे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान नागरिकों के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यकतानुसार डायवर्सन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों ने सीएमओ को सड़क निर्माण एवं आवागमन से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। सीएमओ ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान उपयंत्री एस.एस. तोमर, पुनीत त्रिपाठी, शरद द्विवेदी, अरुण तिवारी, विद्युत विभाग से रंजीत खैरवार सहित संबंधित ठेकेदार, व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper