बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व स्थित ऐतिहासिक भगवान बांधवाधीश मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
उमरिया 
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत स्थित ऐतिहासिक भगवान बांधवाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के साथ मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।
धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक 
भगवान बांधवाधीश मंदिर बांधवगढ़ क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। विशेष अवसरों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए प्रबंधन श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ वन क्षेत्र की संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर व्यवस्थाओं का संचालन कर रहा है।
सुरक्षा निर्देशों का  पालन करने की अपील
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित व्यवस्थाओं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही मंदिर परिसर में अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने को कहा गया है।
क्षेत्र संचालक, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रबंधन की प्राथमिकता है। दर्शन व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अधिकारी-कर्मचारी लगातार तैनात हैं और आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper