थाना चंदननगर पुलिस का मानवीय चेहरा , परिवार से बिछड़ी मां बेटी को सकुशल पहुंचाया उनके घर

  • Share on :

पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
गांव से आई भोली भाली महिला रास्ता भटक कर घूम रही थी गली गली 
दिनांक 13.03.2026 की रात सूचना मिली कि एक महिला जिसकी उम्र 28 साल व उसके साथ उसकी 3 साल की बच्ची भी है , महिला जिसका दिमागी संतुलन ठीक ना होने से अपना घर का पता भूल गई । 
महिला को थाना चंदननगर पर लाया गया और उसकी क्षेत्रीय भाषा निमाड़ी में महिला से संवाद कर पूछताछ की गई। महिला सही से ना बोल व अपना नाम पता बता पा रही थी । बता रही थी मै बरु फाटक गांव की रहने वाली हु इंदौर में पति के साथ काम करने आई हु ओर घर का रास्ता भूल गई हु ।  महिला ओर उसकी मासूम बच्ची को गाड़ी में बैठाकर संभावित गलियों में घुमाया गया मकान दिखाई गए , लैंडमार्क दिखाए गए बाद चंदननगर क्षैत्र के आसपास महिला के परिजन के बारे में पुछताछ करते महिला का पता विजयश्री कॉलोनी होना पता चला महिला चंपा बाई और उसकी बच्ची को पति सुरेश विश्वकर्मा विजयश्री नगर के सुपुर्द किया गया । 
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदन नगर निरीक्षक तिलक करोले, si सौरभ कुशवाह, si संध्या श्रीवास्तव , चंदननगर frv में पदस्थ आरक्षक विरेंन्द्र बामनिया, नगर सैनिक क्षीरसागर शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper