रणजीत टाइम्स के 10 वर्ष पूर्ण होने पर स्मारिका का भव्य विमोचन
रणजीत टाइम्स के सफल 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रकाशित विशेष ...
नई दिल्ली. चीन की एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट होने से 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 61 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. यह घटना चीन के हुनान प्रांत की बताई जा रही है. विस्फोट के बाद मौके पर फायरफाइटर्स, रेस्क्यू कर्मी और मेडिकल स्टाफ तैनात किए गए. रॉयटर्स के मुताबिक, यह विस्फोट सोमवार शाम को हुआ. वहीं इस घटना के बाद से चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे वीडियो में एक बड़े इलाके से घना धुआं उठता दिखाई दे रहा है, जहां इमारतें ढह गई हैं और मलबा बिखरा हुआ है. हालांकि, इन वीडियो के सच होने की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है.
साभार आज तक
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई