जंगल में मरी पाई गईं सैकड़ों गायें, क्या है वजह?

  • Share on :

भोपाल। हाल ही में मध्य प्रदेश के एक गांव के पास जंगल में सैकड़ों गायों की डेड बॉडी पाई गई हैं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इतनी बड़ी तादाद में गायें वहां कैसे पहुंचीं। अधिकारियों को संदेह है कि इन गायों को शहरी इलाकों से वहां ले जाया गया और जंगल में फेंक दिया गया है। सिल्लारपुर गांव के प्रधान ने स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन को सूचित करने के बावजूद अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।  
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सिल्लारपुर गांव के प्रधान ने कहा कि मौके पर चार से पांच सौ गायें पड़ी हुई हैं। प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया है। पशुचिकित्सक डॉ. वादिल जाटव ने कहा कि यह क्षेत्र करैरा नगर पालिका क्षेत्र का है। यह इलाका मृत गायों के लिए एक अनौपचारिक डंपिंग ग्राउंड बन गया है। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ठंड का मौसम इसके लिए जिम्मेदार हो सकता है। 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन गायों की मौत ठंड से हुई हो सकती है। नगर पालिका कर्मचारियों ने इलाके में मृत गायों को फेंकने की घटनाओं को स्वीकार किया है। बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी-झांसी सीमा के बीच जंगल में चार सौ से अधिक गोवंश के शव पाए गए हैं। सिल्लारपुर गांव के प्रधान ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में गायें कहां से आईं हैं। लोग इसका अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं। ऐसे में जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। 
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper