'नहीं मिल पाऊंगा, पत्र में बताई वजह': CJI सूर्यकांत ने विपक्ष के प्रतिनिधिमंडल से मिलने से किया इनकार

  • Share on :

नई दिल्ली। CJI सूर्यकांत ने पहली बार सोमवार को कैमरे के सामने आकर बताया है कि उन्होंने विपक्ष से मिलने से इनकार कर दिया है। हालांकि, उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई है। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में पत्र के जरिए जवाब दिया गया है, जिसमें नहीं मिल पाने के कारण शामिल हैं। खास बात है कि INDIA गठबंधन ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का ऐलान किया है। इससे पहले कांग्रेस ने कहा था कि भारत के मुख्य न्यायाधीश से मिलने के लिए समय मांगा गया है।
सीजेआई ने जानकारी दी है कि उन्हें पत्र मिला था, लेकिन बाहर यात्रा पर होने के चलते जवाब नहीं दे सके थे। उन्होंने कहा, 'पत्र उनका परसों का है। मैं कल बाहर था, तो उनका पत्र मुझे मिला था। मैंने रात में उसका जवाब दे दिया है। मैंने कुछ कारण उसमें दिए हैं, जिसमें मैंने अपनी असमर्थता जताई है कि मैं मिल नहीं पाऊंगा।'
सीजेआई ने कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'देखिए पत्र में क्या है, ये आप उनको पूछिए। मैंने उस पत्र की गोपनीयता बनाए रखी है।' उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के द्वार सभी के लिए खुले हैं। कोई भी याचिका, चाहे आम नागरिक है या माननीय सदस्य है। कोई भी है। भारत के हर नागरिक का अधिकार है, हमारे पास आएं। हम कानून की व्यवस्था को और कानून के अनुरूप समस्या की सुनवाई करेंगे और जो जिसको बनता है, उसे उसका अधिकार देंगे।'
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper