ग्राम कलमोड़ा में अवैध गांजा खेती का पर्दाफाश — तीन प्रकरणों में 15,609 पौधे जब्त
99 क्विंटल से अधिक वजन के गांजे के पौधे जब्त, अनुमानित कीमत ₹9.42 करोड़ से अधिक
नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में झाबुआ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ । भारत सरकार द्वारा 'नशा मुक्त भारत' अभियान के तहत मध्यप्रदेश को 31 दिसंबर 2029 तक (तीन वर्ष में) नशामुक्त बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कैलाश मकवाना, पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश के निर्देशन में प्रदेश के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त सिंडिकेट को ध्वस्त करने, नशीले पदार्थों की अवैध खेती एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इस कारोबार में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोर वैधानिक कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इसी तारतम्य में अनुराग, पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर जोन (ग्रामीण) मनोज कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर रेंज (ग्रामीण) द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में झाबुआ पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती, क्रय-विक्रय एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर की जा रही है।
इसी अभियान के अंतर्गत झाबुआ पुलिस द्वारा चौकी पारा क्षेत्र के ग्राम कलमोड़ा में पहाड़ी, तलहटी एवं दुर्गम क्षेत्रों में कपास की फसल के बीच में अवैध गांजा खेती के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 15,609 गांजे के पौधे, कुल वजन 99 क्विंटल 16 किलो 427 ग्राम तथा अनुमानित कीमत ₹9,42,01,430/- (लगभग 9 करोड़ 42 लाख रुपये) के पौधे जब्त किए गए हैं। इस संबंध में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
कार्यवाही के अंतर्गत चौकी पारा एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम को ग्राम कलमोड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की खेती किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर संबंधित स्थानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से उगाए गए गांजे के पौधे बरामद किए गए। पुलिस द्वारा तीन पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
तीन प्रकरणों में जब्ती का विवरण
1) अप.क्रं.980/2026
धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट.
गाजे के पौधे 6011 पौधे
कुल वजन 4732.37 किलोग्राम
अनुमानित कीमत 4,49,57,515
वनक्षैत्र भुमि वनक्षैत्र की भुमि 1.086 हैक्टेयर करीब 6.25 बीघा
नाम आरोपी वेलसिंह पिता मोहरिया डामोर निवासी ग्राम कलमोडा
2) अप.क्रं.982/2026
धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट.
गाजे के पौधे - 5308 पौधे
कुल वजन - 34 क्विंटल 89 किलो 57 ग्राम
अनुमानित कीमत - 3,31,50,915
वनक्षैत्र भुमि - क्रमशः 00.5 हैक्टेयर व 0.37 हैक्टेयर कुल 0.42 हैक्टेयर करीब 2.05 बीघा
नाम आरोपी - भमरसिंह पिता मोहरिया डामोर निवासी ग्राम कलमोडा
3) अप.क्रं.983/2026
धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट.
गाजे के पौधे - 4290 पौधे
कुल वजन - 16 क्विंटल 94 किलो 500 ग्राम
अनुमानित कीमत - 1,60,93,000
वनक्षैत्र भुमि -क्रमशः 0.04 हैक्टेयर व 0.438 हैक्टेयर कुल हैक्टेयर 0.478 हैक्टेयर करीब 3.00 बीघा
नाम आरोपी - बापु पिता मोहरिया डामोर निवासी ग्राम कलमोडा
कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण
कुल पंजीबद्ध प्रकरण: 03
कुल जब्त गांजे के पौधे: 15,609
कुल जब्त वजन: 99 क्विंटल 16 किलो 427 ग्राम
कुल अनुमानित कीमत: ₹9,42,01,430/-
वैधानिक कार्रवाई: एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत।
सराहनीय कार्य - एसडीओपी झाबुआ श्रीमती मोनिका सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आर. सी. भास्करे, चौकी प्रभारी पारा निरी. पल्लवी भावरथाना प्रभारी राणापुर निरी. कैलाशचन्द्र सिर्वी, थाना प्रभारी कालीदेवी उनि. रामसिंह चौहान, निरी. राजेन्द्रसिंह भदोरिया, SAF बटालियन झाबुआ निरी. श्रीराम मण्डलोई, चौकी प्रभारी पिटोल उनि. अशोक बघेल, एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीयों की सराहनीय भूमिका रही ।
नशे के विरूध्द झाबुआ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

