2.17 लाख की अवैध शराब जब्त, 1750 किलो महुआ लाहन किया नष्ट

  • Share on :

 कलेक्टर  महोदय जिला-इंदौर , श्रीमान शिवम वर्मा जी  के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी  के द्वारा दिये निर्देशानुसार आज दिनांक  05/02/2026 को   नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री देवेश   चतुर्वेदी जी उप प्रभारी श्री मनोज अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री गोपाल यादव श्री सी  के साहू श्री पवन टिकेकर  के नेतृत्व में जिला इंदौर के आबकारी स्टाफ ने  वृत्त महू ब  में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही की गई ।
आज महू के भौंडिया तालाब,बंजारी,भाटखेड़ी व अन्य स्थानों पर दबिश दी गयी।
   आज की कार्यवाही में  कुल 10 छापों  में 10 प्रकरण आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क व 34(f) के तहत   पंजीबध्द  किये गये। 
 आज की कार्यवाही में 210 लिटर  हाथ भट्टी मदिरा व 1750 kg महुआ लहान सैंपल लेकर मोके पर नष्ट किया गया |मदिरा,महुआ लहान व सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 217000/-  रुपए है।
आज की कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक बी डी अहिरवार, सुनील मालवीय,  हरेंद्र घुरय्या, त्रिअंबिका शर्मा, कृतिका  द्विवेदी के द्वारा की गई |
उक्त की गई कार्यवाही में आबकारी आरक्षक बद्री सिंह जमरा, हुकुम सिंह पंवार,  बी डी बिरला,अरविंद शर्मा,निशा शेखावत, राशी सोलट,सावन सिसौदिया, हेमा धुर्वे, सीमा भूरिया, एलेन बघेल,विकास मंडलोई, विवेक कनाडे, संजय सिंगार, राहुल जामोद आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper