बांगो जल विद्युत गृह में आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल सफल, सात मिनट में आग पर पाया काबू
कोरबा, 8 अक्टूबर। हसदेव बांगो जल विद्युत गृह, माचाडोली में बुधवार को आ...
जरा से झुकता है तन सारा,
मृत्यु का बंधन जग पर भारी।
क्षणभंगुर है यह देह हमारी,
पर आत्मा रहती है अविनाशी।
धन-दौलत सब यहीं रह जाते,
साथ न जाता वैभव सारा।
सत्कर्मों की ज्योति जलाकर,
पार करो जीवन की धारा।
जो सत्य, प्रेम और धर्म अपनाए,
वही अमरता का पथ पाता है।
शरीर भले मिट्टी में मिल जाए,
नाम सदा जग में रह जाता है।
-
गोपाल गावंडे -भावात्मक रचना।
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई