हिन्द रक्षक संगठन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुआ वैचारिक मंथन

  • Share on :

आदित्य शर्मा
इंदौर। माँ भारती के श्रीचरणों में नमन एवं हिन्द रक्षक संगठन के संस्थापक तथा हिन्दू राष्ट्रवाद के प्रखर प्रहरी ब्रह्मलीन श्रद्धेय श्री लक्ष्मणसिंह जी गौड़ के पावन स्मरण के साथ हिन्द रक्षक संगठन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व महापौर श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह जी गौड़ के मार्गदर्शन तथा हिन्द रक्षक संगठन के वरिष्ठ श्री वीरेंद्र जी शेंडगे की उपस्थिति में आयोजित बैठक में संगठन के कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक वैचारिक मंथन किया।
बैठक के दौरान राष्ट्र, धर्म एवं समाज के प्रति संगठन के दायित्वों को और अधिक प्रभावी एवं गति प्रदान करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने तथा संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन के संस्थापक ब्रह्मलीन श्रद्धेय लक्ष्मणसिंह जी गौड़ के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper