एआईसीसी मुख्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन

  • Share on :

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन गुरुवार को गरिमामय एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर देशभर से आए कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रेषित कर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
समारोह के दौरान ग्राम पंचायत बांक के सरपंच एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सौहराब पटेल ने इमरान प्रतापगढ़ी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया तथा जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने वाले लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं और उनके नेतृत्व से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिलती है।
जन्मदिन समारोह में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इमरान प्रतापगढ़ी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उनके समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित योगदान की सराहना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper