इंदौर में भारी पुलिस की मौजूदगी में सड़क में बाधक बनी दरगाह को किया शिफ्ट

  • Share on :

इंदौर। इंदौर में सड़कों के चौड़ीकरण के दौरान धर्मस्थल भी बाधक बने हुए है। अब उन्हें भी हटाया जा रहा है या शिफ्ट किया जा रहा है। शहर के पश्चिमी क्षेत्र बियाबानी मेें गुरुवार सुबह एक दरगाह को शिफ्ट किया। प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस काम को अंजाम दिया।
दरगाह शिफ्ट करने के लिए पहले सहमति भी बना ली गई थी,लेकिन मौके पर कोई विवाद न हो, इसके लिए पुलिस बल बुला लिया गया था। दरगाह हटाने के लिए सुबह सात बजे रिमूवल गैंग मौके पर पहुंच गई थी।
एडीएम की अनुमति मिलने के बाद पहलेे जेसीबी से दरगाह के उपर लगे शेड हटाए गए। इसके बाद कर्मचारियों ने धीरे-धीरे सब्बल की मदद से दरगाह को हटाना शुरू किया। एक घंटे का समय इस काम मेें लगा।
इसके बाद दरगाह को सेवाकुंज अस्पताल के समीप शिफ्ट किया गया। इससे पहले इंदौर मेें व्हाइट चर्च मार्ग के चौड़ीकरण में बाधक एक मजार को दस साल पहलेे रात को हटाया गया था।
शहर के खतरनाक मकानों को हटाने के अभियान नगर निगम ने शुरू कर दिया हैै। बुधवार को तीन निर्माणों को तोड़ा गया था। गुरुवार को बड़ा गणपति क्षेत्र में एक खतरनाक मकान हटाया गया। यह मकान 80 साल पुराना है और काफी हिस्सा जर्जर हो चुका था।
मकान हटाने पहुंचे अफसरों को विरोध का सामना भी करना पड़ा। मकान में रह रहे लोगों का कहना था कि यदि पूरा मकान टूट जाएगा तो उन्हें परेशानी होगी। इसके बाद अफसरों ने मकान के सिर्फ खतरनाक हिस्सों को हटाया।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper