इंदौर में लव जिहाद को लेकर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पीटा, विधायक गोलू शुक्ला और रामगोपाल दास महाराज भी थाने पहुंचे

  • Share on :

इंदौर। इंदौर में एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की को परेशान करने के मामले में शुक्रवार देर रात हंगामा हुआ। मामला इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कृष्णपुरा के पास हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़ा। वह एक नाबालिग लड़की को परेशान कर रहा था। कार्यकर्ताओं ने उसे रोका तो विवाद हो गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने युवक को पीट दिया और फिर पकड़कर थाने ले आए। थाने में युवक के परिजन भी कुछ देर के बाद पहुंच गए।
कार्यकर्ताओं ने थाने में आरोप लगाया कि युवक नाबालिग लड़की के साथ हरकत कर रहा था। वह उसे रास्ते में परेशान कर रहा था तब उसे पकड़ा। समझाने पर वह विवाद करने लगा, इसलिए उसे पकड़कर थाने लाए। थाने में भी विवाद बढ़ गया। खालपुरा राम मंदिर से रामगोपाल दास जी और अन्य लोग भी यहां पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद यहां पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कुछ देर में विधायक गोलू शुक्ला के साथ कई नेता और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए। 
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक पर लव जिहाद Love Jihad व पाक्सो एक्ट Pocso Act में केस दर्ज करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि युवक पहले भी इस तरह की हरकत करता रहा है। 
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper