सहज योग में ध्यान साधना से प्रशस्त होता है ज्ञान मार्ग

  • Share on :

आज ज्ञानमार्ग पर चलने की इच्छा मनुष्यों में निरंतर बढ़ रही है।  आज असंख्य गुरु हैं जो आध्यात्मिक उत्थान के मार्ग पर चल रहे हैं।  इनके अनुयायियों की संख्या भी दिन पर दिन बढ़ रही है।  ऐसे ही दौर में सहज योग का विस्तार भी बहुत धीमी गति से पर निरंतर हो रहा है।  सहज योग श्री माताजी निर्मला देवी द्वारा विकसित ध्यान की एक सहज और नि:शुल्क पद्धति है, जो 'आत्मसाक्षात्कार'  (कुंडलिनी जागरण) के माध्यम से व्यक्ति को सर्वव्यापी परमात्मा के दिव्य प्रेम शक्ति से जोड़ती है।  आध्यात्म विकास  की वह तीव्र प्यास है, जिसमें साधक बुद्धि, विवेक और शास्त्र अध्ययन के माध्यम से सत्य (ब्रह्म) को जानना चाहता है। इसका मुख्य लक्ष्य अज्ञानता को दूर कर आत्मा और परमात्मा की एकाकारिता को समझना और आत्मसाक्षात्कार प्राप्त करना है। यह मार्ग दुष्कर्मों से वैराग्य, व शुद्ध आत्म-चिंतन और मनन के द्वारा संसार में रहते हुये सांसारिक मोह को छोड़ने की प्रेरणा देता है। 
सहज योग ध्यान (Meditation) एकाग्रता और आंतरिक सजगता के द्वारा मन को शांत कर आत्म-साक्षात्कार और सत्य के ज्ञान का मार्ग प्रशस्त करता है। हाथों और तालु भाग से जब चैतन्य प्रवाहित होता है तब हम इस जीवंत प्रक्रिया के साक्षी बनते हैं और आत्मसाक्षात्कार का आनंद उठाते हैं। हमें यह अनुभूति होती है कि सहज ध्यान केवल बैठने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि हर कार्य में निर्विचार सजगता (Thoughtless awareness) है, जो मानसिक  प्रतिबंधों को तोड़कर आत्मा को परमात्मा से जोड़ने में सहायक बनता है। 
ध्यान के माध्यम से मन का विचार प्रवाह कम होता है और एकाग्रता बढ़ती है, जिससे व्यक्ति को अपने वास्तविक स्वरूप का ज्ञान होता है।हममें सजगता आती है और  निरंतर ध्यान के अभ्यास से व्यक्ति को अपनी आदतों, प्रवृत्तियों और दोषों का ज्ञान होता है, जिससे वह स्वयं को सुधार पाता है। ध्यान का उद्देश्य केवल एकाग्रता नहीं, बल्कि आत्म-ज्ञान या आत्म-साक्षात्कार की प्राप्ति है।
     ज्ञान मार्ग पर चलने के लिए, ध्यान के साथ-साथ हृदय में प्रेम, दया, करुणा और शुद्ध इच्छा का होना अत्यंत आवश्यक है, जो ईश्वर की याद को और अधिक गहरा बनाता है। ध्यान एक साधन (Tool) है, और ज्ञान या मोक्ष (Liberation) लक्ष्य है। निरंतर प्रयास से ही व्यक्ति अपनी अज्ञानता से मुक्ति पाकर ज्ञान प्राप्त कर सकता है। 
विस्तार से सहज योग को जानने हेतू और आत्मसाक्षात्कार  को प्राप्त करने हेतु अपने नज़दीकी सहजयोग ध्यान केंद्र की जानकारी टोल फ्री नंबर 1800 2700 800 से प्राप्त कर सकते हैं।  सहज योग सदैव नि:शुल्क है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper