द नेशनल पावर ग्रुप द्वारा विशाल भंडारा एवं मधुर भजनों का आयोजन संपन्न : हरसिद्धि मंदिर में 17वें वर्ष गूँजा आस्था का स्वर

  • Share on :

पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
बैरसिया। तरावली स्थित माँ हरसिद्धि मंदिर में गुरुवार को द नेशनल पावर ग्रुप द्वारा 17वें वर्ष भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। माता को चुनरी अर्पित कर कन्या पूजन, भजन संध्या और विशाल भंडारा हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया।
प्रदेश अध्यक्ष पं. जय नारायण बैरागी व कार्यक्रम अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में अतिथियों व संरक्षक मंडल का माँ की चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
ग्रुप द्वारा ‘पहली रोटी गाय के नाम’ अभियान के तहत घर-घर से रोटी एकत्र कर गौसेवा और निराश्रितों के अंतिम संस्कार के लिए निःशुल्क लकड़ी-कंडे की व्यवस्था भी की जाती है।
इस अवसर पर संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र शर्मा, प्रदीप जैन, अमरजीत सिंह गांधी, कैलाश नारायण सक्सेना सहित दीपक दुबे, भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजमल कुशवाह, सरदार नरवरिया, रूपेश कुशवाह, मुकेश सिलावट, रामबाबू मालवीय, श्याम वैरागी, रामबाबू साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper