महापौर, क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आचार्य विनोबा भावे वार्ड में लगभग 39.50 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न
महापौर ने नागरिकों से स्वच्छता में सहयोग और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील की
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी । आचार्य विनोबा भावे वार्ड क्रमांक 15 में विकास कार्यों को गति देते हुए रविवार को लगभग 39 लाख 50 हजार रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी,क्षेत्रीय पार्षद एवं जिला महामंत्री श्री सुखदेव चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वार्ड के वरिष्ठ नागरिक श्री बिहारीलाल गुप्ता के करकमलों से कराया गया।
कार्यक्रम में मेयर-इन-काउंसिल सदस्य सर्वश्री सुभाष साहू, पूर्व पार्षद विजय ‘डब्बू’ रजक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष रजत जैन, मंडल महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार चक्रवर्ती एवं अजय निषाद, वार्ड संयोजक दिनेश रजक, अंकित मिश्रा सहित स्थानीय निवासी संतोष निषाद, मुकेश चौधरी, राममिलन दुबे, शंभू शर्मा, बद्री प्रसाद गुप्ता, मोबीन अहमद खान, रमेश पटेल, किशोर गुप्ता, राजेश बर्मन, राकेश रजक, संत कुमार, संजू गुप्ता एवं छोटे श्रीवास सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही।

